बरेली, मार्च 31 -- बरेली, संवाददाता। शासन के आदेश पर अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सेमिनार, सिम्पोजियम और कार्यशाला के सफल आयोजन पर अनुदान राशि जारी कर दी गई है। इसी क्रम में बरेली के कॉलेज के दो असिस्टेंट प्रोफेसर भी इसमें शामिल हैं। प्रबंधन के अनुसार, बरेली कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यशार्थ गौतम ने उत्तर प्रदेश में उभरते रक्षा गलियारे का भारत के रणनीतिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं पर प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया था वहीं कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पुष्पेंद्र कुमार गंगवार ने सतत भविष्य के लिए सामग्री और अनुप्रयुक्त विज्ञान विषय पर कार्यशाला आयोजित की थी। जिसको शासन स्तर से सराहना मिली। वहीं डा. यशार्थ गौतम को 20000 रुपये और डॉ. पुष्पेंद्र को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.