मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से भारत और यूके (ब्रिटेन) के बीच हुए एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) विषय पर सेमिनार का आयोजन ईपीसीएच हाउस पर किया गया। जिसमें निर्यातकों एवं विशेषज्ञों ने इस एफटीए का काफी अच्छा असर मुरादाबाद के निर्यात कारोबार पर पड़ने की संभावना जताई। टिमिट के निदेशक डॉ.विपिन जैन, यस के चेयरमैन जेपी सिंह, ईपीसीएच के सीओए सदस्य रोहित ढल आदि ने एफटीए पर रोशनी डाली। अरुण सैनी, आलोक पांडेय ने कैश एंड कैरी सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ईपीसीएच के डिजाइनर हर्षदीप ने हस्तशिल्प उत्पादों की डिजाइनिंग में व्यापक बदलावों की जरूरत पर जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...