पटना, दिसम्बर 4 -- पटना जीपीओ में सवेरा कैंसर हॉस्पिटल और रोटरी पटना मिड टाउन की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक सेमिनार हुआ। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क ओरल कैंसर जांच एवं डेंटल स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. वीपी. सिंह एवं डॉ. प्रतीक आनंद थे। दोनों विशेषज्ञों ने मुख एवं अन्य कैंसर के कारणों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पान, बीड़ी, गुटका, तंबाकू, अल्कोहल सेवन तथा अनियमित खान-पान इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दूषित वातावरण तथा बदलती जीवनशैली कैंसर के जोखिम को पहले से ही बढ़ा देती है और इन नशीले पदार्थों के सेवन से यह आशंका कई गुना तक बढ़ जाती है। कार्यक्रम के मुख अतिथि चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, बिहार एम यू अबदाली थे। अध्यक्षता डाक सेवा निदेशक पवन कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.