कटिहार, अप्रैल 10 -- सेमापुर, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मिलावटी और नकली सरसों तेल की बिक्री खुलेआम जारी है। महंगाई के दौर में जहां आम लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं खाद्य तेलों में हो रही मिलावट ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई बाजारों में बड़े पैमाने पर नकली सरसों तेल बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सेमापुर बाजार, बरारी बाजार, सिसया हाट और कलिकापुर बाजार सहित आसपास के इलाकों में मिलावटी तेल का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। जानकारी के अनुसार, राइस ब्रांड तेल में विभिन्न रसायन मिलाकर उसे सरसों तेल के रूप में बेचा जा रहा है। इसके अलावा पाम ऑयल, सोया ऑयल और अन्य सस्ते तेलों को मिलाकर नकली सरसों तेल तैयार किया जा रहा है।मुनाफाखोरी के लालच में मिलावटखोर लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। 180 से 220 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.