महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सेमरहवा के ग्रामीणों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा सौगात दिया है। विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों की बदौलत रोहिन नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए सरकार ने 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पिछले कई दशकों से गांव के लोग आज तक बांस के पुल या नाव के सहारे आने-जाने को विवश हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में स्थानीय ग्रामीणों ने पक्के पुल निर्माण की मांग को लेकर करीब साढ़े 5 घंटे तक मतदान का बहिष्कार भी किया था। विधायक के आश्वासन पर मतदान शुरू हो सका था। विधायक त्रिपाठी ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था और मुख्यमंत्री को पत्र देकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को पक्के पुल के लिए बजट जारी करने का निर्देश दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.