सेमरी का युवक वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट
उन्नाव, जुलाई 2 -- असोहा। क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी आलोक शुक्ल के पुत्र पीयूष शुक्ल का भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पीयूष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चन्दनखेड़ा, इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरवैया तथा स्नातक भवानीगंज से पूरी करने के बाद लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। मां बेबी शुक्ल ग्रहणी और पिता आलोक किसानी के साथ पुरोहित का कार्य करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.