संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां बाजार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, मामले में पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे गांव के ही पड़ोसी युवक को शुक्रवार को दानोंकुइंया तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का एक युवक 31 मार्च को परिवार के साथ सेमरियावां बाजार खरीदारी करने आया था। वह वाहन पार्क करने के लिए ब्लॉक परिसर में चला गया, जबकि उसकी पत्नी, भाभी और 16 वर्षीय भतीजी बाजार में कपड़े खरीद रही थीं। इसी दौरान किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर किशोरी ने खुद को कमरे में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.