संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सेमरियावां क्षेत्र के किडनी के मरीजों को आने वाले दिनों में डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सेमरियावां में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट स्थपित की जाएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने की है। यह भी पढ़ें- अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू नहीं हुई डायलिसिस की सुविधाडायलिसिस सेंटर की स्थापना जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर स्थापित है। यहां पर एक साथ दर्जन भर से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जाती है। मरीजों की डायलिसिस करने के साथ-साथ जिला अस्पताल के एक फिजीशियन को नामित किया गया है। अब मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से इसे विस्तार देने की योजना शासन से तैयार की गई थी। शासन से उस सीएचसी पर डायलिसिस स...