भभुआ, फरवरी 6 -- कहा, रास्ता नहीं होने से 400 आबादी परेशान, वर्षों से लंबित है मामला आश्वासन से नहीं चलेगा काम, प्रशासन से शीघ्र समाधान की लगाई गुहार (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर एक से सटे अखलासपुर पंचायत की नई बस्ती सेमरियां के महिला-पुरुष शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को आवेदन देकर सड़क उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1992 में बसाई गई इस बस्ती के लिए आज तक समुचित सड़क नहीं बन सकी है, जिसके कारण करीब 400 आबादी को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में प्रशासनिक स्तर पर सड़क निर्माण के लिए मापी भी कराई गई थी और संबंधित कागजात भू-अर्जन विभाग में जमा किए गए थे। लेकिन, अधिकारियों के तबादले के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ग्रामीणों का आरोप है क...