रायबरेली, अप्रैल 13 -- लालगंज (रायबरेली), संवाददाता। जिले के कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव हाईवे पर सेमरपहा और बरहा गांव के बीच घने जंगल के पास रविवार देर शाम कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल सिंह चौहान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित कमल सिंह चौहान ने बताया कि वह कांग्रेस कार्यालय से अपने गांव बरहा वापस जा रहे थे। जैसे ही वह सेमरपहा और बरहा के बीच जंगल के पास पहुंचे, तभी एक कार और दो-तीन बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी वजह उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सके और उन्हें चोटें भी आई हैं।घटना के बाद किसी तरह जान बचाकर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद ली और मामले की सूचना कोतवाली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.