लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- रजागंज, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के सेमरई गांव में लगभग 4 बजे खेत में गेहूं की गहाई के दौरान थ्रेसर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब 100 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। किसान राघव सिंह और उनके भाई धरमू सिंह सहित मौके पर मौजूद मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर चालक ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस हादसे में करीब 10-11 कुंतल गेहूं जलकर नष्ट हो गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...