सेब की बागवानी से आत्मनिर्भर बने चिबऊ गांव के किसान सुरेंद्र सिंह तोमर
विकासनगर, जून 11 -- जहां एक ओर रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है, वहीं कालसी ब्लॉक के चिबऊ गांव के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी मेहनत, धैर्य और नवाचार के दम पर एक नई मिसाल कायम की है। सेब की उन्नत बागवानी के माध्यम से उन्होंने न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। चिबऊ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह तोमर बताते हैं कि उन्होंने करीब आठ वर्ष पूर्व अपने गांव के समीप मोकाबाग डांडा के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रॉयल गाला प्रजाति के सेब के पौधे लगाए थे। शुरुआती दौर में पानी की कमी जैसी गंभीर चुनौतियों के कारण पौधों को फल देने में सात से आठ वर्षों का समय लग गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने प्रयास जारी रखे। अपने अनुभवों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.