नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने बड़े स्टॉक ब्रोकर प्रभुदास लीलाधर प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने गंभीर अनियमितताओं की वजह से कंपनी को 15 दिसंबर 2025 से 7 दिनों तक कोई नया क्लाइंट, नया कॉन्ट्रैक्ट या नई स्कीम शुरू करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह कार्रवाई सेबी, एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स द्वारा संयुक्त निरीक्षण में पाए गए कई गंभीर उल्लंघनों के बाद की गई है। जांच में पता चला कि कंपनी ने क्लाइंट फंड के दुरुपयोग, मार्जिन रिपोर्टिंग में गलत जानकारी, समय पर अकाउंट सैटल न करने और क्लाइंट्स पर गलत तरीके से पेनल्टी डालने जैसे नियमों का उल्लंघन किया था। यह निरीक्षण 2 से 8 नवंबर 2022 के बीच किया गया और इसमें अप्रैल 2021 से अक्टूबर 2022 तक की गतिविधियों का गहन मूल्यांकन किया गया।क्या हैं कंपनी के आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.