अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अंधाधुंध पानी के दोहन से शहर से लेकर गांव तक की स्थिति बिगड़ रही है। पानी के सहेजने के बजाय जल को बर्बाद कर रहे हैं। दैनिक कार्यों से लेकर सिंचाई व विभिन्न कार्यों की पूर्ति के लिए नलकूप, सबमर्सिबल, पाइप लाइन समेत अन्य स्रोत से पानी निकाल रहे हैं। भूजल विभाग की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। जनपद का अकराबाद ब्लाक सेफ जोन से सेमीक्रिटिकल जोन में पहुंच गया है। यानी इस ब्लाक में नलकूप लगाने की अनुमति लेने में मुश्किल होगी। भूजल विभाग ने सेफ, सेमीक्रिटिकल व क्रिटिल श्रेणी में ब्लाकों व शहरों को बांटा है। साल 2024 में अकराबाद ब्लाक सेफ जोन में शामिल था। लेकिन भूजल विभाग साल 2025-26 की जारी रिपोर्ट में यह ब्लाक सेमीक्रिटिकल जोन में शामिल हो गया है। यानी की ब्लाक में पानी की किल्लत हो गई है। भूजल स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.