नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अगर आप भी यह टेंशन है कि आपके फोन का डेटा कहीं शेयर तो नहीं हो रहा है, और आप उसे पूरी तरह सेफ करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। वैसे तो Android स्मार्टफोन द्वारा गूगल के साथ डेटा शेयर करना कोई नहीं बात नहीं है। लेकिन अगर आप गूगल से अपना डेटा शेयर नहीं करना चाहते हैं, और अपने तक ही रखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Android स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जो आपका डेटा शेयर होने से रोक सकती हैं, या पूरी तरह नहीं तो कम से कम कुछ हद तक लिमिटेशन लगा सकती हैं। हालांकि, डेटा का यह आदान-प्रदान पर्सनलाइजेशन और सिक्योरिटी जैसे फीचर्स में मदद करता है, फिर भी यूजर्स सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव करके इस बात को सीमित कर सकते हैं कि कितनी जानकारी शेयर की जाए।वेब और ऐप एक्टिविटी डेटा इकट्ठा करने के सबसे अहम सो...