सेफ के लॉकर से लाखों के जेवरात चोरी
गाज़ियाबाद, जून 19 -- मोदीनगर,संवाददाता। नगर की नेहरु नगर कॉलोनी मे सेफ का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। जेवरात के खाली डिब्बे रेलवे रोड पर पड़े मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर की नेहरू नगर कॉलोनी निधि सिंघल ने बताया कि एक जून को वह एक शादी समारोह में गई थी। अपने जेवरात सेफ के लॉकर में रखकर गई थी। 11 जून को जब सेफ खोला तो लॉकर का ताला टूटा था और जेवरात गायब थे। 12 जून को खाली डिब्बे रेलवे लाइन के पास खाली डिब्बे मिले। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.