सेफ्टी बोर्ड सदस्य का बिरसा में निरीक्षण कल
रामगढ़, अगस्त 19 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्रनाथ सिंह 21 अगस्त को बिरसा परियोजना का सेफ्टी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण कार्यक्रम जनता मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव सह सीसीएल कल्याण बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद के आग्रह पर निर्धारित किया गया है। इसमें कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जा रहे सुरक्षा उपकरण, सुरक्षा संसाधनों की स्थिति और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन का भी निरीक्षण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.