जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर । साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के द्वारा प्रति माह आयोजित होने वाले निरंतर तीन महीने चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, आठ दिनों का फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रति माह भारतवर्ष के कोने कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण के कायल हो जाते। आज साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाईव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए सीपीआर ( गोल्डन आवर रहते कैसे किसी घायल को पुनर्जीवन देकर अस्पताल पहुंचा सकते हैं ) जिसमें किस तरह से स्ट्रेचर ड्रील एवं एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति को अपनाना है, जानकारी आधुनिक पद्धति एवं हाइड्रोलिक स्ट्रैचर के जरिए प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- बीपीएम 2 हाई स्कूल में अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल ट्रेनिंग के ...