जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी में सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रशिक्षण में सफल प्रशिणार्थियों के बीच 17 अप्रैल को प्रमाण पत्र वितरण होगा। प्रशिक्षण के संयोजक श्याम कुमार ने बताया कि, सेफ्टी फर्स्ट डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण को लेकर लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन कर 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक रेड क्रॉस भवन में हुआ था।उन्होंने सफल प्रतिभागियों को दैनिक कार्यों के साथ सामाजिक स्तर पर मानवता की सेवा में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...