हजारीबाग, मई 29 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह गुरुवार को कुद गांव पहुंच कर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस पार्टी साथ खड़ा है। मुन्ना सिंह ने सेफ्टी टैंक हादसे में जान गवाने वाले मदन साव ,रवि साव और चमेली देवी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने इस दर्दनाक घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों‌ की मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है । उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं । कांग्रेस नेता ने कुद गांव से शोकाकुल परिवार वालों से मिलने के बाद ...