मऊ, अप्रैल 14 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर मदरही गांव में मंगलवार की सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव सेफ्टी टैंक में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम शव कब्जे में लेकर साक्ष्य को जुटाने में लगी हुई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर मदरही निवासी 60 वर्षीय कदमी देवी पत्नी मोहन सोमवार को किसी रिश्तेदार के घर गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। मंगलवार की सुबह महिला का शव घर के बगल स्थित निर्मित शौचालय के सेफ्टी टैंक में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- लापता बच्ची का तालाब में मिला शव ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मधुबन थाने की पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंजनी ...