जौनपुर, मई 26 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के भगत सिंह वार्ड में सोमवार की रात आठ बजे सात वर्षीय महिमा उर्फ नैना पुत्री पूर्णमाशी गौतम की सेफ्टिटैंक में गिरने से मौत हो गयी। महिमा अपने घर के पास अन्य बच्चों की तरह खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस में निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक के पास पहुंच गई, जिसमें पानी भरा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह उस टैंक में गिर पड़ी। जब तक घर वालों को इसकी भनक लगती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टैंक से निकाले जाने पर बच्ची की मौत हो चुकी थी।महिमा भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले व आसपास के लोग भी इस घटना से मर्माहत हैं। एक मासूम की इस तरह अकाल मृत्यु ने सभी की आंखें नम कर दी हैं। आननफानन में परिजनों ने पुलिस को बिना ...