सेफ्टी को प्रोडक्शन से पहले रखना जरूरी : प्रो सिंह
धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी में माइन इलेक्ट्रिकल ड्राइव्स टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी चैलेंजेज विषय पर पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) की शुरुआत हुई। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कार्यक्रम 21 अगस्त तक चलेगा। 13 प्रतिभागी शामिल हैं। मुख्य अतिथि डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर जेनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (इलेक्ट्रिकल) प्रो अजय सिंह ने कहा कि अधिकारी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स प्रोफेशनल्स को अपने नियमित काम के दायरे से बाहर नई टेक्नोलॉजी और दूसरे डोमेन को समझने का मौका देते हैं। सेफ्टी को प्रोडक्शन से पहले रखना जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गलत साइज के कोर बैलेंस करंट ट्रांसफॉर्मर (सीबीसीटी) के कारण अर्थ फॉल्ट डिटेक्ट नहीं हो पाया और एक व्यक्ति की जान चली गई। यह भी पढ़ें- उत्प्रेरण व रासायनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.