जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में सेफ्टी काउंसलर पद पर तीन रिटायर कर्मचारियों को फिर से अनुबंध पर बहाल किया जाएगा। सुरक्षित ट्रेन परिचालन परिचालन विभाग के कर्मचारियों को जागरूक करने, सेफ्टी से जुड़े उपाय बताने और बचाव का प्रशिक्षण देने की योजना से यह आदेश हुआ है। चक्रधरपुर मंडल से 16 मार्च को जारी पत्र के अनुसार, टाटानगर झारसुगुड़ा व डांगवापोसी सेक्शन में सेफ्टी काउंसलर की जरूरत है। इससे रिटायर होने के बाद भी रेलवे में काम करने के इच्छुक सेफ्टी कैटेगरी के कर्मचारियों से 1 अप्रैल तक सेफ्टी काउंसलर पद के लिए आवेदन मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...