सेफ्टिक टैंक में उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत, NDRF टीम दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची
लखनऊ, मई 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेफ्टिक टैंक की सफ़ाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। फायरबिग्रेड व एनडीआरएफ टीम दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने टैंक की दीवार तोड़कर दोनों मृतकों को निकाला। क्षेत्र के नवीपनाह गांव मे मयंक सिंह का मकान बन रहा है। मकान के बाहर शौचालय का नया सेफ्टिक टैंक बनाया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद लगभग ढाई बजे गांव के ही मजदूर राजेश (30) व रिंकू (33) शौचालय टैंक के अंदर मिट्टी आदि गंदगी साफ करने के लिये पहले राजेश टैंक के अंदर उतर गए। काफी देर तक जब राजेश ने कोई हलचल नहीं की तो वहीं काम कर रहे रिंकू ने उसे आवाज दी पर कोई जवाब न मिलने से घबराए रिंकू भी टैंक के अंदर उतर गए। रिंकू भी अंदर जाते ही बेहोश हो गए। बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.