सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत
सहरसा, मई 21 -- सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के चकला मुशहरी वार्ड-11 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। खेलने के दौरान शौचालय के पुराने सेप्टिक टैंक का जर्जर ढक्कन टूट जाने से तीन बच्चे उसमें जा गिरे। हादसे में कुंदन सादा की चार वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बच्चे खेलते- खेलते पड़ोसी के पुराने सेप्टिक टैंक के ऊपर चढ़ गए। इसी दौरान अचानक ढक्कन धंस गया और तीनों बच्चे गहरे होद में गिर पड़े। बच्चों के गिरते ही आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे।
ग्रामीणों की तत्परता अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लुशो सादा के पांच वर्षीय पुत्र गौतम कुमार तथा भारत सादा के छह वर्षीय पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.