हाजीपुर, मार्च 1 -- बिहार के वैशाली जिले में रविवार को दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि शौचालय की टंकी (सेप्टिक टैंक) की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से चारों की जान चली गई। मृतकों में तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में उनकी मौत हुई। मृतकों की पहचान अनवरपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी शिवजी साह के बेटे आनंद कुमार (46 साल) एवं राहुल कुमार (24 साल) और आनंद कुमार के 18 वर्षीय बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के चौथे युवक को बेहोशी की हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मि...