हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर मे काम कर रहे सेप्टिक टैंकरों को नगर निगम मे पंजिकरण करना होगा। 31 दिसंबर तक पंजिकरण नही करने वाले टैंकर संचालकों के खिलाफ इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को इसके लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है। हल्द्वानी मे घरों बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए टैंकरों का प्रयोग होता है। वहीं नियमावली के बाद भी इनके संचालक नगर निगम मे पंजिकरण नही कर रहे है। जबकी निगम से लाइसेंस जारी होने के बाद ही इनका संचालन किया जा सकता है। अब नगर निगम इनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए 31 दिसंबर तक पंजिकरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजिकरण के लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल को प्रभारी बनाया गया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.