हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल को ब्लड सेपरेशन यूनिट के संचालन का लाइसेंस तो मिल गया है, मगर अभी भी इसके संचालन में तकनीकी खामियां रोड़ा बनी हुई हैं। मलेरिया-डेंगू बुखार का सीजन आ रहा है। ऐसे में प्लेटलेट्स गिरने की वजह से गंभीर स्थिति में जाने वाले मरीजों की जान बचाने में यूनिट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, लेकिन इसके संचालन को लेकर ज्यादा गंभीरता नहीं बरती जा रही है। दूसरी तरफ सीएचसी-पीएचसी स्तर पर डॉक्टरों का संकट मरीजों के लिए मुसीबत बना है। फरवरी माह में मिला लाइसेंस, संचालन अटकाजिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट को बनने में करीब तीन साल से ज्यादा का समय लग गया। बीते फरवरी माह में इसे यूनिट संचालन का लाइसेंस भी मिल चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। अब मौसम गर्मी आ चुका है और जून म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.