बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी की सेपक टाकरा महिला-पुरुष प्रतियोगिता 18 फरवरी को विश्वविद्यालय कैंपस स्थित स्पोर्ट्स मैदान में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बरेली कॉलेज टीम का चयन 17 फरवरी को बरेली कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। ट्रायल के आधार पर टीम चयनित होगी। सभी को ट्रायल के दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मार्कशीट की छाया प्रति, अंतिम कक्षा की मार्कशीट, कॉलेज की आईडी व फीस रसीद, दो नवीन फोटो साथ लाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.