रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। 23 से 27 मार्च तक रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली 28वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए 5 फरवरी को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में यह ट्रायल कल्याणी व्यू स्थित सेपक टाकरा अकादमी में होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में वे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। चयनकर्ताओं में कोच गौरव जोशी, सावन मल्होत्रा और पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेन्द्र शर्मा शामिल रहेंगे। चयनित टीम प्रशिक्षण शिविर के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.