रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। 28वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 मार्च तक ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ट्रॉफी अनावरण समारोह शनिवार को सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में होगा। सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को दी जानेवाली ट्रॉफी और मेडल का अनावरण किया। पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों/इकाइयों से करीब 700 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर पर सुनील सूर्यात, मिथलेश साहू, मनोज महतो, राजीव रंजन, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.