सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए अदिति-देवांश का यूपी टीम में चयन
मेरठ, जुलाई 23 -- बरेली के साई सेंटर में आयोजित उत्तर प्रदेश सेपक टकरा टीम के चयन ट्रायल में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 6 से 8 सितंबर तक श्रीनगर में आयोजित होने वाली 29वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए मेरठ की अदिति चौधरी और देवांश चौधरी का यूपी टीम में चयन हुआ है। चयन ट्रायल में मेरठ की ओर से अदिति चौधरी, हर्षिता, जन्नत सैफी, सोनाक्षी, निर्मित कौर और देवांश चौधरी सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जहां सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद मेरठ के अदिति चौधरी और देवांश चौधरी ने उत्तर प्रदेश टीम में स्थान बनाया। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उनके कोच सुमन सिंह और करण कुमार ने खुशी जताते हुए बधाई दी। मेरठ सेपक टकरा एसोसिएशन अध्यक्ष वेदपाल, सचिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.