कानपुर, मार्च 11 -- सेन पश्चिम पारा के न्यू आजाद नगर चौकी के सतबरी मैदान के पास स्थित कबाड़ के गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास के दो अन्य कबाड़ के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरा माल जलकर खाक हो गया। सतबरी मैदान के पास कबाड़ कारोबारी राहुल कुमार का गोदाम है। जिसमें प्लास्टिक का कबाड़ रखा था। मंगलवार देर रात संदिग्ध हालत में प्लास्टिक के कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते बगल की दो अन्य कबाड़ कारोबारी शैलेंद्र और शीलू की दुकान को भी आग ने चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और धुएं को देख स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसप...