सेन्हा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
लोहरदगा, अगस्त 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेन्हा प्रखंड में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर साहू के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य पथ पर दुर्गा मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय हिन्द का नारा बुलंद करते हुए परिभ्रमण किया। नवल साहू ने कहा कि तिरंगा ध्वज सभी देश भक्तों के लिए शान है। साथ ही कहा कि देश की एकता,प्रभुता,अखंडता और स्वतंत्रता का गौरव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का जिसमें अपने दायित्वों का निर्वहन करें और देश की प्रगति तथा विकास में अपना योगदान दे। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.