लोहरदगा, मई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर नर्स डे मनाया गया। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में नर्सों द्वारा 12 मई, 2026 को नर्सों को चिकित्सीय कार्य के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से हर्षोल्लाह के साथ केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ0 राजीव रंजन ने प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का बधाई देते हुए कहा कि नर्सों के सहयोग से स्वस्थ्य सेवाएं चलती है। हर परिस्थिति में नर्स मरीजों का सेवा तन्मयता के साथ निःस्वार्थ भाव से करती हैं। यह भी पढ़ें- विश्व नर्स दिवस: स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला हैं नर्स अगर स्वास्थ्य कें...