धनबाद, अप्रैल 14 -- सेंद्रा मोड़ के समीप श्रीश्री शिव परिवार तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें लगभग 251 युवतियों ने सिर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से मदनाडीह रानी तालाब तक पदयात्रा की। यज्ञाचार्य ईश्वर शास्त्री के नेतृत्व में विधि-विधानपूर्वक वैदीक मंत्रोउच्चारण के साथ जलभरण कराया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां धार्मिक अनुष्ठान किया गया। आयोजन समिति के अनुसार इस महायज्ञ का समापन 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ किया जाएगा। यजमान के रूप में सपत्नीक अमरनाथ पासी एवं सुमन देवी तथा दयानंद पासवान एवं सुलोचना देवी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नोनगांव में आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा आयोजन को सफल बनाने में संतोष चौधरी, रामावतार के...