धनबाद, अप्रैल 8 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी-पानी के दौरान सेन्द्रा मोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में लगा विशाल पीपल का पेड़ अचानक भारी डाली टूटकर गिर गई। यह डाली मंदिर के पास खड़ी एक ट्रक पर जा गिरी, जिससे ट्रक को नुकसान पहुंचा है।घटना के दौरान टूटी डाली की चपेट में आने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि उस समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल गिरी हुई डाली को हटाने का कार्य जारी है, ताकि आवागमन और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...