सेन्ट्रल बैंक और अवध विवि में वेतन बैंकिंग सेवाओं के लिए एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
अयोध्या, अगस्त 1 -- अयोध्या। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया और डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालयए के मध्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेंट प्रेस्टिज सैलरी अकाउंट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शनिवार को हस्ताक्षर हुआ। यह एमओयू सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख डीके अर्जवानी तथा अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख अमरीश कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आंचलिक प्रमुख और क्षेत्रीय प्रमुख ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विश्वविद्यालय एवं बैंक के मध्य संस्थागत सहयोग को और सुदृढ़ करने तथा विवि के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई। इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.