इटावा औरैया, मार्च 21 -- सेन्ट्रल जेल में हार्ट अटैक से एक 60 वर्षीय कैदी की मौत हो गई। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि सत्यवीर सिंह निवासी गोविंदपुर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद को हत्या के मामले में सात मार्च 2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या सात फिरोजाबाद से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सजा के बाद जिला कारागार फिरोजाबाद से उसे स्थानांतरित कर केंद्रीय कारागार में तीन अगस्त 2025 को भेजा गया था। शुक्रवार की रात्रि को करीब नौ बजे जेल बार्ड न पन्नालाल ने सूचना दी कि कैदी सत्यवीर को उच्च रक्तचाप व सांस लेने में समस्या हो रही है। सीने में दर्द भी उठा, जेल के डाक्टर ने उसका उपचार भी किया, उसके बाद उसे सैफई मेडीकल कालेज ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्द...