पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेन्ट्रल जेल में बंद महिला बंदी कम्प्यूटर का प्रशिक्षण ले सकेंगी। उनकी स्किल डेवलपमेंट के लिए जेल के महिला वार्ड में कम्प्यूटर सेन्टर का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। सेन्ट्रल जेल में स्थापित कम्प्यूटर सेन्टर का राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान जेल अधीक्षक मनोज कुमार एवं जेल उपाधीक्षक आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्णिया पहुंची आयोग की सदस्य ने इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि जेल में बंद पढ़ी- लिखी महिला बंदी कम्प्यूटर सेन्टर में प्रशिक्षण लेंगी एवं जेल से बाहर आने पर स्वरोजगार कर सकेंगी। इसी उम्मीद के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से सेन्ट्रल जेल में इसकी व्यवस्था की गई है। इसके पश्चात समाहरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.