अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख सेन्टर प्वाइंट चौराहे का फिर से सौन्दर्यीकरण होगा। स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत इस चौराहे के सौन्दर्यीकरण को अभी ज्यादा समय नहीं बीता है फिर भी नगर निगम अधिकारियों ने नए सिरे से सौन्दर्यीकरण व अन्य जनसुविधाओं की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। गुरूवार को नगरायुक्त, क्षेत्रीय पार्षद व निगम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में यातायात प्रबंधन को 10 सुझावों पर अमल की तैयारी, पेज 3 लीड में जोड़स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत सेन्टर प्वाइंट चौराहे का सौन्दर्यीकरण स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत सेन्टर प्वाइंट चौराहे का सौन्दर्यीकरण कुछ ही वर्षों पूर्व किया गया था। जिसमें अटलचौक का निर्माण, वर्टिकल गार्डन, फुटपाथ, लाइटिंग, तिरंगा लगाए जाने सहित अन्य कार्य कराए गए थे। हालांकि इसमें स...