किशनगंज, फरवरी 12 -- ठाकुरगंज। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, बंदरझुला में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 19वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री स्वर्णजीत शर्मा ने किया। इस दौरान विद्यालय की लगभग 300 छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड वितरित किए गए। कमांडेंट श्री शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानाचार्या ममता कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत जनहितकारी योजनाओं का संचालन करता रहा है। उन्होंने बताया कि 'विकसित भारत अभियान' के अंतर्गत धनटोला, डोरिया, चुर्ली, हुलहुली, ग्वालटोली, सुखानी सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.