लखनऊ, जनवरी 27 -- खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एल्डा फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और माहवारी स्वच्छता से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई l इस दौरान कॉलेज छात्राओं के इस्तेमाल किए सेनेटरी पैड बर्न करने के लिए इंसिनेटर दान में दी। प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया ने बताया कि जागरूकता सत्र में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस सत्र में डॉ. पूजा शाहीन और मनीषा ने पेप स्मियर टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने किट के जरिए चेकअप भी कराया। एनएसएस अफसर डॉ. रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला समेत अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.