धनबाद, फरवरी 26 -- महिला सशक्तीकरण व स्वावलंबन के तहत मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा का पांच दिवसीय सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को भागा रोड स्थित बीएल अग्रवाल बिल्डिंग में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा, साईं इंटरप्राइजेज की प्रशिक्षक नीतू देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि महिला स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला है और इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड निर्माण हेतु आवश्यक कच्चे माल के चयन, गुणवत्ता की पहचान तथा निर्माण की बुनियादी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षक नीतू देवी ने सरल एवं व्यावहारिक ढंग से प्रशिक्षण देते हुए महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.