हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लोहारियासाल मल्ला निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला को भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने वेटरन अचीवर्स मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान उन्हें सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कर्नल रौतेला के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं और शॉल भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर भुवन भगत, मनोज जोशी, रवि कुरिया, गणेश जोशी, खीम सिंह भाकुनी, पुष्कर सिंह डसीला और के.एस. रावल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.