गिरडीह, मार्च 26 -- बेंगाबाद। तबीयत बिगड़ने से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक लक्ष्मण यादव की बुधवार सुबह में मौत हो गई। मृतक महुआर पंचायत के काशीटांड़ गांव के रहनेवाले थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उसे रांची ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। कांशीटांड़ गांव में उनका शव पहुंचते ही परिजनों का रोना-धोना शुरू हो गया। जिससे वहां का माहौल गमगीन बना हुआ था। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी सहित कई समाजसेवी व राजनीतिक संगठन के लोग काशीटांड़ गांव पहुंचे और आश्रित परिजनों को ढांढस बंधाया गया। इस घटना से सहायक शिक्षक संघ बेंगाबाद प्रखंड इकाई में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...