सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास के जाम से निजात दिलाने की मांग
नैनीताल, जून 2 -- भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग और अनियंत्रित वाहनों के कारण लगातार लग रहे जाम से ग्रामीणों के लोगों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत चौरसा और भवाली गांव के प्रधानों ने डीएम नैनीताल को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा है, कि इन दिनों बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे अव्यवस्थित एवं अवैध पार्किंग के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से मार्ग अत्यंत संकरा हो गया है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के पीक सीजन में जाम से बेहाल उत्तरी हरिद्वार, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल प्रधानों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.