सेनिटोरियम-रातीघाट का जाम बना सिरदर्द, आंदोलन की चेतावनी
नैनीताल, मई 31 -- भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर लगातार लग रहे जाम ने अब स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी को गंभीर रूप दे दिया है। हालात ये हैं, कि क्षेत्र के लोगों ने अपने आवागमन के रास्ते तक बदल लिए हैं, जबकि कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर दुर्गम मार्गों से होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। रविवार को भी सेनिटोरियम पार्किंग क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों जाम लग गया। लोगों का कहना है कि अब हर दिन जाम लगना आम बात बन चुका है।जाम से परेशान ग्रामीणों ने भवाली बाजार की बजाय अब गरमपानी और खैरना बाजार का रुख करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि भवाली पहुंचने में घंटों का समय लग जाता है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग दुनीखाल-रातीघाट मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां सड़क की स्थिति और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.