नैनीताल, अप्रैल 27 -- गरमपानी। सेनिटोरियम-पाडली बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य का सोमवार को डीडीओ गोपाल गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि निर्माण के कारण पारंपरिक रास्ते बाधित हो गए हैं और मलबे से कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मुआवजा देने और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की। ग्राम प्रधान किशोर ढौला ने वीकेंड पर रातीघाट-दुनिखाल मार्ग को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का सुझाव दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी आदि रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.